बधाई
आई है फूलों की बहार, बधाई हावै।
पहली बधाई इसके, बाबा न होवै।
दादी न गाये मंगला चार, बधाई होवै। आई है फूलों........
दुजी बधाई इसके, ताऊ न होवै।
ताई ने गाये मंगलाचार, बधाई होवै आई है फूलों.......
तीजी बधाई इसके, चाचा न होवै।
चाची ने गाये मंगलाचार, बधाई होवै। आई है फूलों.......
चैथी बधाई इसके, फूफा न होवै।
बुआ ने सतिये लगाये बधाई होवै। आई है फूलों.......
पाँचवीं बधाई इसके, नाना को होवै।
नानी ने किया छुछक तैयार, बधाई होवै। आई है फूलों......
छटी बधाई इसके, मामा को होवै।
मामी ने गाये मंगलाचार, बधाई होवै। आई है फूलों........
सातवीं बधाई इसके, बाबुल को होवै।
अम्मा के छाई खुशियाँ लाख, बधाई होवै।
आई है फूलों की बहार, बधाई होवैं।
more